आतंकियों द्वारा प्लांट आईईडी को किया गया निष्क्रिय
- फोटो : AMAR UJALA
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आतंकियों की ओर से बिछाई गई आईईडी बरामद होने से सनसनी फैल गई। हालांकि, समय रहते रोड ओपनिंग पार्टी ने इसका पता लगा लिया। बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर एक बड़े हादसे को टाल दिया।
अवंतीपोरा इलाके के चारसू गांव में 3 राष्ट्रीय रायफल्स की रोड ओपनिंग पार्टी ने सड़क किनारे आतंकियों की ओर से लगाई गई आईईडी को देखा। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। इस दौरान उस मार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया।
कुछ देर बाद पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय किया। सुरक्षा बलों की यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है क्योंकि इस रोड पर वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है।