बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में मंगलवार शाम को सीआरपीएफ बंकर पर बुर्का पहन हमला करने वाले की पहचान हो गई है। उसका कनेक्शन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़ा है। बुधवार को आईजी विजय कुमार ने बताया कि हमला करने वाली महिला है। उसे पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सीआरपीएफ बंकर पर बुर्का पहनकर हमला करने वाली महिला लश्कर की ओवर ग्राउंड वर्कर है और पहले भी कुछ आपराधिक मामलों में शामिल पाई गई है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस और सुरक्षा बल संयुक्त अभियान चला रहे हैं।
सोपोर में सीआरपीएफ बंकर पर पेट्रोल बम से हमला
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में मंगलवार शाम सीआरपीएफ के बंकर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्य चौक सोपोर में सीआरपीएफ बंकर पर पेट्रोल बम फेंका गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।