फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरियर चुनने से पहले युवा अपने हुनर को पहचानें : जायरा वसीम

Wed, 01 Nov 2017 10:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म की अदाकारा जायरा वसीम बुधवार को जम्मू शहर के छन्नी हिम्मत स्थित हेरिटेज स्कूल के कार्यक्रम में शरीक हुईं। वह खुद यहां की छात्रा हैं। उन्होंने अपने स्कूल आने पर खुशी जाहिर की। साथ ही फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की सफलता पर खुशी जताई। इस दौरान बच्चों और स्कूल स्टाफ में जायरा से मिलने की होड़ रही। जायरा ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया और सबके साथ सेल्फी भी क्लिक की। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह हेरिटेज स्कूल परिसर में एक रेडियो कंपनी और स्कूल प्रबंधन की ओर से जायरा वसीम को बच्चों के साथ अपने अनुभव बांटने के लिए आमंत्रित किया गया था। अपने स्कूल में पहुंचने पर जायरा के चेहरे की चमक देखते बन रही थी। उन्होंने अपनी फिल्मी अनुभवों को स्कूली विद्यार्थियों के साथ साझा किया। तकरीबन दो घंटे तक बच्चों के साथ उनकी बातचीत का दौर चला। इसके बाद पत्रकारों के सवाल पर कहा कि फिलहाल वह आमिर खान के साथ दो फिल्में करने के बाद अपने भविष्य के लिए आश्वस्त हैं।

हालांकि अपने नए प्रोजेक्ट की जानकारी देेने से परहेज किया। इसके साथ ही श्रीनगर मुद्दे पर सवाल पूछने पर उन्होंने जवाब देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने रियासत के युवाओं को अपना कैरियर चुनने से पहले सलाह दी कि अपने अंदर के हुनर को पहचानें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के अंदर एक कला छिपी होती है। बशर्ते इंसान को उसे पहचानना जरूरी होता है। इस दौरान उन्होंने हेरिटेज स्कूल के बच्चों के साथ ग्रुप में बैठकर सेल्फी क्लिक की। इसके साथ ही स्कूली बच्चों को उन्होंने अपना ऑटोग्राफ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें