फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी की तर्ज पर आईबी के निवासियों को भी मिलेगा आरक्षण, यहां के लोग होंगे लाभान्वित

Thu, 14 Feb 2019 03:09 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
आईबी के लोगों को भी अब एलओसी की तर्ज पर तीन फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। यह फैसला बुधवार को राज्य सलाहकार परिषद (एसएसी) की बैठक में लिया गया। राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लिए गए फैसले का लाभ कठुआ, सांबा तथा जम्मू जिले के लोगों को मिलेगा। आईबी के लोगों की ओर से पिछले कई सालों से यह मांग उठती रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस फैसले के तहत एलओसी की तरह ही आईबी के लोगों को पढ़ाई लिखाई से लेकर सरकारी नौकरियों में तीन फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। एलओसी पर जम्मू संभाग के राजोरी व पुंछ तथा घाटी के बारामुला व कुपवाड़ा तथा लद्दाख संभाग के लेह व कारगिल जिले एएलसी कैटगरी में आते हैं।

समाज कल्याण विभाग की ओर से इस आशय का प्रस्ताव तैयार कर एसएसी के समक्ष रखा गया था। विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों की ओर से दिए गए प्रत्यावेदन के बाद पिछड़ा वर्ग की सिफारिश पर यह प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके साथ ही अब राज्य में एलओसी तथा आईबी पर रहने वालों को तीन, अनुसूचित जाति-आठ, अनुसूचित जनजाति-10, रेजीडेंट्स आफ बैकवर्ड एरिया-20, पहाड़ी को तीन फीसदी आरक्षण का लाभ मिल रहा है। बैठक में राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार, केके शर्मा, के स्कंदन व खुर्शीद अहमद गनई व मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें