जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्थानांतरित अधिकारी राकेश कुमार को जम्मू कश्मीर की सेवाओं से कार्यमुक्त कर दिया है। राकेश कुमार एजीएमयूटी- 2021 कैडर के अधिकारी हैं। अब वह लद्दाख में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
राकेश कुमार का तबादला जम्मू-कश्मीर से लद्दाख के लिए हुआ है। उनके तबादले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गत 16 मई को आदेश जारी किए थे और अब इस पर अमल शुरू हो गया है। इन आदेशों में प्रदेश को सात आईएएस अधिकारी मिलेंगे, जबकि आठ अधिकारियों का प्रदेश से बाहर तबादला हुआ है। जम्मू-कश्मीर से बाहर भेजे गए अधिकारियों को कार्यमुक्त करने का क्रम शुरू हो चुका है। इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोले को कार्यमुक्त किया जा चुका है। ब्यूरो