फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: घरेलू कलह के चलते बीच सड़क पर पति ने की पत्नी की चाकू गोदकर हत्या, फरार

Tue, 07 May 2019 11:43 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
हत्या के बाद सड़क पर शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घरेलू विवाद के चलते गुस्साए पति ने पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। सरेराह हुए इस हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तलाशने की कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


वाल्मीकि चौक के रहने वाले तोता राम की शादी दो साल पहले शीतल (20) से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों का लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। मंगलवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया। इससे नाराज शीतल घर पैदल चलकर रेल हेड कांप्लेक्स स्थित गोल्ड जिम की तरफ चली गई। इससे गुस्साए पति ने मौके पर पहुंचकर पत्नी को जबरन रोकना चाहा। इसके बाद दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई।

इसके बाद तोता राम ने क्रिच उसे पेट में कई बार कर दिए। इससे शीतल लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। देर शाम करीब 9.30 बजे लोगों ने जब मौके पर चीखने की आवाज सुनी तो वह बाहर की तरफ बढ़े। मौके पर पहुंचे तो उनकी चीख निकल गई। उन्होंने आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची त्रिकुटा नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों से हत्या के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आरोपी के बारे में अन्य जानकारी जुटाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या करने के बाद पैदल जाता रहा

स्थानीय लोगों के मुताबिक हत्या करने के बाद तोताराम आराम से पैदल ही मौके से भाग निकला। हत्या करने से पहले वह शीतल से जोर-जोर से बात कर रहा था। आसपास से अन्य लोगों के गुजरने के कारण वह कुछ देर शांत रहा। इसके बाद अचानक उसने पत्नी पर क्रिच से कई बार कर दिए।

स्थानीय लोग डर के मारे नहीं आए पास
घटना स्थल पर चीखपुकार मचने के बाद लोग जब उस ओर बढ़ने लगे तो हत्यारोपी के हाथ में खून लगा क्रिच देखकर वह ठिठक गए। हत्यारोपी के मौके से जाने के बाद वह वहां पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

आरोपी को दबोचने के लिए कई स्थानों पर दबिश
आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। इसके अलावा उसके परिवार वालों से भी घटना के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें