फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों में दरार: चाय के लिए पति-पत्नी में तकरार... सोशल मीडिया पर स्टेटस तोड़ रहे परिवार; हुआ ये खुलासा

Sat, 01 Nov 2025 03:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में चाय के लिए पति-पत्नी में तकरार... सोशल मीडिया पर स्टेटस तोड़ रहे परिवार। महिला पुलिस थाने में पहुंचे पारिवारिक झगड़ों के मामलों में खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीक के इस दौर में जहां सोशल मीडिया लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है, वहीं अब यह कई घरों को तोड़ने की वजह भी बनता जा रहा है। कहीं चाय के लिए तकरार तो कहीं पति-पत्नी के बीच सोशल मीडिया पर स्टेटस को लेकर जंग पारिवारिक रिश्तों में दरार डाल रही है। 
विज्ञापन


कहीं कमेंट या लाइक से शुरू हुई नोकझोंक बड़े झगड़े का रूप ले रही है। कुछ मामले तो ऐसे हैं जिनमें मोबाइल में व्यस्त पत्नी, पति को चाय देना भूल गई, तो कहीं देर रात तक मोबाइल चलाते रहने से रिश्तों पर शक का साया मंडराने लगा है। 

इन सब कारणों से परिवार की छोटी-मोटी कहासुनी बड़े विवाद का रूप लेकर थानों तक पहुंच रही है। पुलिस कुछ मामलों को थाने में ही रजामंदी के साथ सुलझाने का प्रयास करती है, लेकिन कुछ मामले इतने बिगड़ जाते हैं कि कोर्ट तक पहुंच जाते हैं। 
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया का चलन एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स (वैवाहिक संबंधों से इतर रिश्ते) का भी कारण बनकर परिवारों को तार-तार कर रहा है। इसके अलावा, आधुनिक जीवन शैली के चलते लोगों में मानसिक तनाव भी बढ़ा है। इससे वे किसी भी छोटी सी बात पर काफी बड़ी प्रतिक्रिया दे देते हैं, जिससे घरेलू झगड़े गंभीर रूप ले रहे हैं।

 

केस-1: हाल में जम्मू में महिला थाने में पहुंचे एक मामले में पत्नी की ओर से लगाए गए सोशल मीडिया स्टेटस से पति व ससुराल वाले आहत हुए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया।

 

केस-2: एक मामले में सोशल मीडिया पोस्ट पर किसी अन्य व्यक्ति की ओर से कमेंट पर पति-पत्नी के बीच शक पर झगड़ा शुरू हो गया। इसे सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को कानूनी सहारा लेना पड़ा।
 

केस-3: जम्मू में एक और अजीबो-गरीब मामला महिला थाने में पहुंचा, जिसमें पति-पत्नी के बीच चाय को लेकर विवाद हो गया था। पति का आरोप था कि चाय मांगने पर पत्नी मोबाइल चलाती रही और चाय नहीं दी।

केस-4: सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हुए परिवार को समय न देना और एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स (वैवाहिक संबंधों से इतर रिश्ते) के काफी मामले महिला थाने में पहुंचे हैं।
 

पारिवारिक विवाद के मामलों में सबसे पहले यही कोशिश रहती है कि दोनों पक्ष रजामंदी से आपसी बातचीत कर मामले को सुलझा लें ताकि बात ज्यादा न बिगड़े। पिछले कुछ समय से यह देखा जा रहा है कि थाने में आने वाले मामलों में सोशल मीडिया मुख्य कारण है। लोगों को सोशल मीडिया के साथ-साथ परिवार को भी पर्याप्त समय देना चाहिए, ताकि रिश्तों में मजबूती रहे और किसी प्रकार के विवाद को परिवार में जगह न मिले।-आरती ठाकुर, प्रभारी, महिला थाना, गांधी नगर
 
विज्ञापन

तीन साल में गांधीनगर महिला थाने में आए मामले
 
साल कुल मामले निपटाए गए लंबित
2023 1332 1329 03
2024 847 820 27
2025 877 629 248
कुल 3056 2778 278
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें