फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम जुड़वाना है तो जल्दी करें

Wed, 06 Aug 2014 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों की तैयारी में तेजी लाई गई है। अधिकारी मतदाता सूचियों को तैयार करने में जुटे हैं। सूची को अंतिम रूप देकर एक अक्तूबर को जारी कर दिया जाएगा। मतदाता सूचियों में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


वहीं, मृतकों के नाम भी हटाए जा रहे हैं। इसके अलावा नाम और पते की गलतियों को दूर किया जा रहा है। अभी तक चुनाव सेल में 7407 नए आवेदन आ चुके हैं। वहीं, मतदाता सूचियों से 1886 नाम हटाए भी गए हैं। इसके अलावा 3428 आवेदनों में सुधार किया गया है।

सूचियों को तैयार करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय और डीसी आफिस में बनाए गए इलेक्शन सेल में काम जोरों पर है। चुनावी सूचियों में नाम को लेकर आपत्तियां और दावे 16 अगस्त संबंधित कार्यालय या बूथ लेबल अफसर के पास पेश किए जा सकते हैं। पोलिंग स्टेशनों पर 9 अगस्त को शिविर लगाकर जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें