NIA के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि टेरर फंडिंग मामले में NIA जल्द ही गिरफ्तार हुए 7 हुर्रियत नेताओं का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी। जल्द ही इस मामले में NIA कोर्ट से इसकी अनुमति लेगी। इसके अलावा कश्मीर में हवाला के दुबई लिंक को लेकर NIA जांच करा रही है।
Seven arrested Hurriyat leaders to undergo polygraph test with Court's consent: NIA Sources
— ANI (@ANI_news) July 27, 2017
NIA is probing Dubai route of terror funding in Kashmir: NIA Sources
— ANI (@ANI_news) July 27, 2017
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए विदेशी चंदे और फंडिंग के मामले में एनआईए ने 7 हुर्रियत नेताओं को 10 दिनों की रिमांड पर ले रखा है। NIA के अधिकारी पूछताछ में जुटे हैं और फंडिंग को लेकर सभी राज उगलवाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई आगामी 4 अगस्त को होगी।
NIA सूत्रों से पता चला है कि विदेशी चंदे और टेरर फंडिंग को लेकर करीब 30 लोगों को पूछताछ के लिए समन किया है। जिन लोगों को समन जारी किया गया है उनमें कुछ हुर्रियत नेता भी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ पत्थरबाज भी शामिल हैं। जिन्हें समन जारी किया गया है।
उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी को अलगाववादियों के ठिकानों से मिली हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव्स मेकई ऐसे विदेशी खातों की जानकारी भी मिली है जिनके माध्यम से संस्थाओं को बड़ी रकम दी गई है। इसके अलावा प्रारंभिक जांच में ही हवाला फंडों के रास्ते का भी पता चल रहा है जिनके माध्यम से पैसे देश में भेजे जाते थे।
गौरतलब है कि कश्मीर में उपद्रव और हिंसा फैलाने के लिए पाकिस्तान से पैसा पाने के मामले में सात अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने बिट्टा कराटे को दिल्ली जबकि नईम खान, अलताफ, अयाज़ अकबर, पीर सैफुल्ला, मेराजुद्दीन, शाहिद उल इस्लाम को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है।