फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर भीषण आग से करोड़ों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर के कुक्कर बाजार में  शनिवार को भीषण आग लग गई, जिससे करोड़ों का नुकसान हो गया। करीब आधा दर्जन से अधिक दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


घटना श्रीनगर के लाल चौक से सटे कुक्कर बाजार के होलसेल बाजार की, जहां अचानक एक मकान में आग लग गई।

तीन घंटों बाद पाया गया काबू

देखते ही देखते आग ने दो अन्य मकानों, दो गोदामों और करीब तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और आग ने एक भीषण रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई।

आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों ने करीब तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

खाक हो गए कई गोदाम

स्थानीय अब्दुल रशीद सोफी के अनुसार, आग में एक मकान और दो गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि बाकी के मकानों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

इस घटना में करोड़ों का माली नुकसान हुआ है और एक स्थानीय नागरिक भी मामूली रूप से झुलस गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

शुरूआती जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें