फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के बाद यहां पहली बार लहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी(बीजीएसबीयू) में तिरंगे को लेकर चल रहे घमासान पर विराम लग गया। विवि प्रशासन ने विवि कैंपस में तिरंगा लहराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पहली बार विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर गार्ड आफ आनर के साथ ध्वजारोहण होगा। उपकुलपति कार्यालय के बाहर विवि के रजिस्ट्रार तिरंगा फहराएंगे। विवि प्रशासन ने इसके लिए सभी स्टूडेंट्स को न्योता दिया है।

वहीं तिरंगा लहराने की मांग कर रहे स्टूडेंट्स ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे छात्रों के संघर्ष की जीत बताया है। बता दें कि आज तक विवि में कभी स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

Trending Videos

14 अगस्त को द‌िन भर होता रहा हंगामा

बीजीएसबीयू में तिरंगा न लहराने की अनुमित को लेकर अमर उजाला में समाचार प्रकाशित देख जिला प्रशासन और विवि प्रशासन में हड़कंप मचा। सुबह 11 बजे विवि के छात्रों ने रजिस्ट्रार से बात करनी चाही, लेकिन रजिस्ट्रार ने बात नहीं की।

3 बजे छात्र डीसी कार्यालय पहुंचे। यहां डीसी ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में तिरंगा लहराने का अधिकर संस्थान के हेड को होता है। छात्र वहां से लौट गए। दोपहर 1 बजे विहिप और बजरंग दल की बैठक में विवि जाकर तिरंगा लहराने की घोषणा हुई।

भनक जिला प्रशासन को लगी। डीसी ने एसएसपी राजोरी से बात की। एसएसपी ने रजिस्ट्रार से बात की। मामले को बिगड़ता देखकर विवि कैंपस में तिरंगा लहराने का निर्णय लिया गया। शाम 5 बजे विवि प्रशासन ने निर्णय लिया। मीडिया को भी आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से अखाड़ा बना व‌िव‌ि कैंपस

11 अगस्त: यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले जम्मू संभाग के छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में तिरंगा लहराने का निर्णय किया। पहली बार विवि में तिरंगा लहराने के लिए छात्रों की पहल की खबर को अमर उजाला ने 12 अगस्त के अंक में प्रकाशित किया।

12 अगस्त: यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एसएचओ राजोरी से तिरंगा फहराने के लिए सुरक्षा मांगी। विवि के रजिस्ट्रार, इंजीनियरिंग कॉलेज के रजिस्ट्रार, एसपी राजोरी से तिरंगा लहराने के लिए अनुमति मांगी, लेकिन अनुमति नहीं दी गई। सबने अनुमति देने से इंकार कर दिया। छात्रों ने खुली चेतावनी देते हुए तिरंगा लहराने का निर्णय लिया।

13 अगस्त: यूनिवर्सिटी के छात्रों ने रजिस्ट्रार और प्रिंसिपल से बात की। सबने तिरंगा लहराने के लिए मना कर दिया। मामला डीसी राजोरी तक भी पहुंचा। डीसी ने तिरंगा लहराने के मामले को लेकर विवि प्रशासन और एसएसपी राजोरी से बात की। छात्रों ने निर्णय लिया कि हर हाल में तिरंगा लहराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें