श्री माता वैष्णो श्राइन बोर्ड के सीईओ एमके भंडारी ने कहा कि बाढ़ त्रासदी के बाद वैष्णो देवी की यात्रा में कमी आई है। लेकिन नवरात्र के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। यात्रियों के लिए तीनों यात्रा ट्रैक भैरव-भवन, सांझीछत-भवन और अर्द्धकुंवारी से भवन तक बहाल हैं।
वैटरी और हेलीकाप्टर सेवा भी जारी है। गत वीरवार को दरबार में 11500 यात्रियों ने हाजिरी दी। उन्होंने कहा कि नवरात्र में प्राचीन गुफा को यात्रियों की संख्या के मुताबिक ही खोला जाएगा। ट्रैक पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी उचित इंतजाम किए गए हैं।