फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गंग्याल गोलीकांड में वांछित दो आरोपियों के खिलाफ ह्यू एंड क्राई नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गंग्याल गोलीकांड में वांछित दो आरोपियों की धरपकड़ के लिए गंग्याल पुलिस ने ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी किया है। आरोपियों की फोटो व अन्य पहचान बताते हुए गंग्याल व आसपास क्षेत्र में पोस्टर लगवाए गए हैं। इस गोली कांड में गिरफ्तार किए चार आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

जिनके खिलाफ ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी हुआ है वे हरनीत सिंह उर्फ हनी और रमनदीप सिंह हैं। पुलिस के अनुसार दोनों भाई हैं और डिग्याना आश्रम स्थित हाउस नंबर 414 में रहते हैं। ह्यू एंड क्राई नोटिस कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा जारी की गई एक औपचारिक घोषणा है। इसका उपयोग किसी अपराध के लिए वांछित व्यक्ति के बारे में जनता और अन्य अधिकारियों को सचेत करने के लिए किया जाता है।
इस मामले में अब तक गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इन्होंने ही हरनीत और रमनदीप के बारे में जानकारी दी। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को शहर के बठिंडी इलाके से बरामद कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें