फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44+ के लिए जम्मू आएंगे मोदी के दो दिग्गज मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में मिशन 44 प्लस को लेकर चल रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा का हिस्सा बनने दो केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी और पूर्वोत्तर मामलों के मंत्री वीके सिंह पहुंचेंगे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुटी है। पार्टी चाहती है कि केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने के बाद रियासत जम्मू कश्मीर में भी भाजपा सत्ता की कुर्सी तक पहुंचे।

19 अगस्त को आएंगी स्मृति ईरानी

पार्टी ने 44 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए तीनों खित्तों में भाजपा को जनसमर्थन की जरूरत है। इसके लिए पार्टी ने परिवर्तन यात्राओं का सिलसिला शुरू कर दिया है।

इसके तहत आने वाले दिनों में केंद्रीय मंत्री रियासत का दौरा करेंगे। 16 अगस्त को पूर्वोत्तर मामलों के मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह परिवर्र्तन यात्रा में हिस्सा लेने आ सकते हैं, जबकि 19 अगस्त को मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी रियासत के दौरे पर आएंगी।
विज्ञापन

वीके सिंह आने पर संश्य बरकरार

भाजपा के प्रदेश महासचिव बाली भगत के अनुसार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के 19 अगस्त के दौरे को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है, जबकि 16 अगस्त को जनरल वीके सिंह भी परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेने आ सकते हैं।

लोकसभा चुनावों के नजीतों से गदगद भाजपा विधानसभा चुनावों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके लिए तमाम दिग्गज नेताओं को रियासत के चुनावों में इस्तेमाल किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें