फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे रास्ते शुरू हो गई पीड़ा, एंबुलेंस में ही तकनीशियन ने कराया प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। अस्पताल ले जाने के दौरान गर्भवती महिला ने रास्ते में ही एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दे दिया। डायल 108 के मेडिकल तकनीशियन ने सफलतापूर्वक प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। उन्हें कुपवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बोंगम पायर मोहल्ला की 32 वर्षीय शाहीना बेगम को शनिवार देर रात अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने रात करीब 1.57 बजे डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस 2.33 बजे बोंगम पहुंच गई। एंबुलेंस में तैनात मेडिकल तकनीशियन असद असलम महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गए। रास्ते में महिला की तबियत ज्यादा खराब हो गई। ये देख तकनीशियन ने रात 2.41 पर सलकूट के पास एंबुलेंस में ही सफलतापूर्वक प्रसव करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें