फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: इमारत बनी पर नहीं मिला अस्पताल

Sun, 01 Nov 2015 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जगती टाउन में 40 बेड के अस्पताल को लेकर कश्मीरी पंडितों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। अस्पताल की इमारत लगभग बनकर तैयार है, लेकिन अभी तक रिलीफ डिपार्टमेंट अस्पताल को खोलकर कश्मीरी पंडितों की परेशानी को दूर नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


मौजूदा मेडिकल सेंटर में सुविधाएं न मिलने के कारण परेशानी बढ़ रही है। कश्मीरी पंडितों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री ने अगस्त में अस्पताल खोलने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका।

जगती टाउन में चार हजार से ज्यादा परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है, जहां न के बराबर सुविधाएं हैं। हालांकि, सरकार ने टाउन में 40 बेड का अस्पताल का निर्माण करवाकर देना था।
विज्ञापन


टाउन को कश्मीरी पंडितों को सौंपने के एक वर्ष बाद अस्पताल का काम शुरू हुआ। वर्तमान समय में अस्पताल की इमारत पूरी तरह से तैयार हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद रिलीफ डिपार्टमेंट अस्पताल को खोल नहीं पा रहा है।

दो महीने पहले स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने जगती टाउन के दौरे के दौरान कश्मीरी पंडितों को आश्वासन दिया था कि 15 अगस्त तक अस्पताल को खोल दिया जाएगा, लेकिन आज तक अस्पताल खुला नहीं है। अस्पताल खुलना तो दूर अभी तक रिलीफ डिपार्टमेंट ने अस्पताल खोलने को लेकर कोई तैयारी नहीं की है।

जगती टाउन के निवासी सुनील पंडिता, मनोज धर ने बताया कि जगती टाउन के लिए 40 बेड का अस्पताल बहुत बड़ी जरूरत है। जगती टाउन में कई नेताओं ने दौरे करके अस्पताल को खुलवाने का आश्वासन दिया है, लेकिन किसी ने इस काम को पूरा नहीं किया है। स्वास्थ्य केंद्र में जरूरत के अनुसार उपचार की सुविधाएं नहीं है। स्टाफ की भी बहुत कमी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें