जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद से ही इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगा दी गई थी। हालांकि कुछ दिन पहले ही वहां पर 2जी सेवा बहाल की गई है। इस बीच बुधवार को सोशल मीडिया पर खबर फैल गई कि घाटी में 4जी इंटरनेट सेवा शुरू हो गई हैं। अफवाह का बाजार गर्म हुआ तो गृह मंत्रालय ने सामने आकर खबर का खंड़न किया। गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि न गृह मंत्रालय और न ही कश्मीर सरकार ने ऐसा कोई आदेश जारी किया है।
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी प्रतिक्रिया दी उन्होंने ट्वीट कर कहा यदि आप 4जी कनेक्शन पुनर्स्थापित करने जा रहे हैं तो कृपया ऐसा करें। हमें हमारे बुनियादी सेवाओं की बहाली के लिए भिखारियों की तरह क्यों महसूस कराया जा रहा है। जो सुविधाएं बाकी राज्यों को दी गई हैं वह हमें भी मिले।