फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शाह के दौरे के लिए सुरक्षा कड़ी, आज प्रभावित इलाकों का करेंगे निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर राजीव कालोनी, कासिम नगर और कैनाल रोड पर। इन इलाकों में बाढ़ से काफी तबाही मची है। शाह इन इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा ले सकते है। इसे देखते हुए आईजी जम्मू और डीआईजी समेत कई पुलिस अधिकारियों ने रविवार को इलाकों का दौरा किया। सुरक्षा के बंदोबस्त जांचे।
विज्ञापन

पूरे जिले में पुलिस व अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। खासकर राजभवन के बाहर कड़ा पहरा है। डीआईजी जम्मू सांबा कठुआ रेंज शिव कुमार का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हैं। शाह कई जगहों का हवाई दौरा करेंगे। यातायात पुलिस को भी सक्रिय किया गया है। सभी पुलिस अफसरों को अपने-अपने इलाके में रहने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को पुलिस ने जम्मू एयरपोर्ट, सतवारी, बिक्रम चौक, पक्का डंगा क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। सीमावर्ती इलाकों मीरां साहिब, कानाचक, अखनूर, बिश्नाह आदि इलाकों में नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। डीजीपी नलिन प्रभात ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर जानकारी ली कि राहत कार्य में पुलिस किस तरह से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें