फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को राजनाथ सिंह की दो टूक, अपनी हद में रहे

Tue, 18 Sep 2018 05:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राजनाथ सिंह संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में अपनी हद में रहने की चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे भारत के प्रति अपने रवैये में बदलाव लाना चाहिए और सीखना चाहिए कि एक पड़ोसी के साथ कैसा व्यवहार किया जाए। 
विज्ञापन


वह सोमवार को यहां स्मार्ट फेंसिंग परियोजना के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री इमरान खान के आने के बाद भी बदलाव की उम्मीद नहीं दिखती है। 

नहीं लगता कि पाकिस्तान की फितरत में कोई बदलाव आएगा। पाकिस्तान की अपनी प्रकृति है और उसे हम बदल नहीं सकते। अपनी प्रकृति में बदलाव के लिए पाकिस्तान जो कर सकता है, वह उसे खुद करना होगा। 
विज्ञापन


पाकिस्तान को यह समझना होगा कि पड़ोसियों के साथ कैसे व्यवहार करे। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के साथ संबंध बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए। इसके लिए खुद प्रधानमंत्री मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर वहां गए। 
 
विज्ञापन

इन तमाम प्रयासों के बाद भी पाक अगर बात को समझने की कोशिश ना करे तो क्या किया जा सकता है। भगवान से प्रार्थना है कि पाक के रवैये में बदलाव आए और हमारा पड़ोसी मुल्क यह समझ सके कि अपने पड़ोसियों के साथ कैसे व्यवहार किया जाता है।

कश्मीर में आतंकवाद पर प्रभावी अंकुश
गृहमंत्री ने कहा कि देश में नक्सलवाद तथा आतंकवाद अपने अंतिम चरण में है। घाटी में आतंकियों के खिलाफ सभी सुरक्षा एजेंसियां बेहतर समन्वय के साथ काम काम कर रही हैं। कश्मीर में आतंकवाद तथा आतंकियों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सका है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें