फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: सिद्दड़ा में खुला NIA का कार्यालय, गृहमंत्री ने किया उद्घाटन, आपराधिक मामला प्रबंधन प्रणाली शुरू

Thu, 14 Mar 2024 06:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनआईए कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस कार्यालय परिसर में आपराधियों को रखने से लेकर उनसे पूछताछ का आधुनिक कक्ष तैयार किया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स/अमित शाह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के सिद्दड़ा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का नया कार्यालय खुल गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीरवार को इसका वर्चुअल उद्घाटन किया। इस कार्यालय परिसर में आपराधियों को रखने से लेकर उनसे पूछताछ का आधुनिक कक्ष तैयार किया गया है। इसके अलावा एनआईए के आपराधिक मामला प्रबंधन प्रणाली को भी शुरू किया।

विज्ञापन


यह अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर न सिर्फ जांच में मानकीकरण लाएगा, बल्कि देश भर में आतंक से संबंधित डेटा के आसान और सुव्यवस्थित संकलन को भी मजबूत बनाएगा। इस सॉफ्टवेयर को ऐसे समय में लॉन्च किया गया है जब देश विभिन्न आतंकी संगठनों के बढ़ते खतरों, साइबर-स्पेस, डार्क-वेब, ड्रोन, क्राउड-फंडिंग, क्रिप्टो-मुद्राओं के उपयोग, एन्क्रिप्टेड के व्यापक उपयोग के रूप में नई चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसके जरिए आतंकी वित्तपोषण, हथियारों की आवाजाही और अन्य आतंकी समर्थक गतिविधियों पर काबू पाने में मदद मिलेगी।

नए कानूनों को लागू करने में मिलेगी मदद

यह सॉफ्टवेयर एनआईए, राज्य पुलिस बलों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय सुरक्षा संहिता के रूप में औपनिवेशिक युग के बाद के नए आपराधिक कानूनों को लागू करने की तैयारी में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें