फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: होली के जश्न के लिए सुरक्षा कड़ी, हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं

Mon, 06 Mar 2023 06:30 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एसएसपी जम्मू चंदन कोहली के अनुसार होली को लेकर सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। रात के समय गश्त तेज की गई है।
विज्ञापन
जम्मू में होली के लिए सजाई गई दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुराने शहर समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि होली मनाएं, लेकिन इसमें हुड़दंग न मचाएं। शरारतीतत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस भी एक्शन में रहेगी। इस बार तो शहर में इंटेलिजेंट कैमरे भी लगे हैं। ऐसे में एक बाइक पर तीन युवाओं की टोलियां भी यदि होली मनाने निकली तो खैर नहीं।

विज्ञापन


एसएसपी जम्मू चंदन कोहली के अनुसार होली को लेकर सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। रात के समय गश्त तेज की गई है। सीमावर्ती इलाकाें में भी सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। होली का युवाओं में काफी उत्साह रहता है, लेकिन किसी तरह की हुल्लड़बाजी न करें। पुलिस थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

चालान कटकर घर पहुंच जाएगा
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से यातायात पुलिस बाइक पर ट्रिपल सवारी करने, सिग्नल तोड़ने और बिना हेलमेट के जाने वालों की मोबाइल से तस्वीर खींच लेती है। इसके बाद उनका मोबाइल पर चालान काटकर घर भेज दिया जाता है। ऐसे में यदि ट्रिपल राइडिंग करते हुए युवा निकलते हैं तो पता भी नहीं चलेगा कि कब चालान कटकर घर पहुंच गया। लिहाजा होली तो मनाएं, लेकिन नियमों को न तोड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें