फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आईएएस मनदीप भंडारी बने LG मनोज सिन्हा के प्रधान सचिव, डॉ. सैयद आबिद पर्यटन सचिव  नियुक्त

Mon, 06 Mar 2023 05:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आईएएस डॉ. मनदीप कुमार भंडारी को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के प्रमुख सचिव के रूप में तैनात किया गया है। इसके साथ ही वह अपने कर्तव्यों के अलावा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद का प्रभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2001 बैच के अधिकारी मंदीप कुमार भंडारी को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का प्रधान सचिव बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का भी अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

विज्ञापन


उप राज्यपाल के आदेश पर सोमवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। भंडारी पिछले कुछ दिनों से सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे।

वहीं, संस्कृति विभाग के प्रशासनिक सचिव सईद आबिद रशीद शाह जिनके पास जेएंडके की आर्थिक पुनर्निर्माण एजेंसी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी था उनका तबादला कर पर्यटन विभाग का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें अगले आदेश तक संस्कृति विभाग के प्रशासनिक सचिव और जेएंडके आर्थिक पुनर्निर्माण एजेंसी के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें