वहीं मुठभेड़ खत्म होने के बाद किलो फोर्स के जीओसी मेजर जनरल एचएस साही ने पत्रकारों के साथ बातचीत में बुधवार को कहा कि पिछले कुछ समय से इनपुट आ रहे थे कि श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकी किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में है, इसके बाद सेक्योरिटी और इंटेलिजेंस ग्रिड पूरी तरह सतर्क था। इसी आधार पर मिले इनपुट पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने लावेपोरा में तीन आतंकियों को मार गिराया।