फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए केंद्र ने किया सीजफायर का अंत, अब खत्म होगा आतंकियों का तांड़व

Sun, 17 Jun 2018 03:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
indian army - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में पिछले एक महीने से जारी आतंकियों के तांडव को खत्म करने का समय नजदीक आ चुका है। केंद्र सरकार ने कश्मीर में रमजान के दौरान लागू एकतरफा सीजफायर को खत्म करने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


केंद्र ने ऐलान किया है कि अब सुरक्षाबल बिना किसी रोक-टोक के आतंकियों के खात्में के लिए ऑपरेशन चला सकते हैं। बता दें कि कश्मीर में लागू एकतरफा सीजफायर के दौरान आतंकी वारदात में तेजी के साथ इजाफा दर्ज किया गया है। बावजूद इसके सेना ने अपनी ओर से कोई भी ऑपरेशन जारी नहीं किया था।  अगर आकड़ों की बात की जाए तो रमजान के दौरान आतंकी वारदातों में दोगुना का इजाफा हुआ है। आशंका जताई जा रही थी कि केंद्र सरकार कश्मीर में सीजफायर के समय सीमा को बढ़ाने की मूड में थी लेकिन ईद के ठीक एक दिन बाद ही सीजफायर को खत्म कर दिया गया है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। पीएमओ मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता है कि अमरनाथ यात्रा का शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाए। गृह मंत्रालय ने सभी इनपुटों को संज्ञान में ले लिया है।
विज्ञापन


अलर्ट पर हैं सुरक्षाबल
सीआरपीएफ के आईजी रविदीप साही ने कहा हम हम हर आदेश को लागू करेंगे जो हमें दिया जाएगा। हम सभी को बताना चाहते हैं कि सुरक्षाबल इस समय अलर्ट पर हैं। अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी। 



अमरनाथ यात्रा को देखते उठाया गया कदम
सीएम महबूबा मुफ्ती की सिफारिश पर लागू एकतरफा सीजफायर के फैसले को केंद्र ने अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वापस ले लिया है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि यात्रा के दौरान 450 से ज्यादा आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं इसके साथ ही घाटी में सक्रिय आतंकी भी यात्रा पर हमले की सजिश रच रहे हैं।

वहीं खबर है कि सीजफायर के दौरान एक बार फिर से पत्थरबाजों का गुट सक्रिय हो उठा है जिनका अगला निशाना अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था होगा।  यात्रियों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए यह कदम उठाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें