फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाडर में पस्सी के नीचे दबने से तीन महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के पाडर इलाके के शाशों और पत्थरनकी के बीच शनिवार को पहाड़ी से गिरी पस्सी के नीचे दबने से बक्करवाल समुदाय की तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। घायलोें का इलाज पत्थरनकी में जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बक्करवाल समुदाय के कुछ लोग पशुओं को चराने के लिए निकले थे कि अचानक दोपहर के समय पहाड़ी से काफी मलबा आ गया। इस दौरान उन्हें भागने का मौका नहीं मिला और वह उसके नीचे दब गए। पता चलते ही आसपास के लोग बचाव अभियान में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने पस्स्यिों के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। हालांकि तब तक तीन महिलाओं की मौत हो चुकी थी। मृतकों में जमीरा बेगम, मरियम बेगम और जरीना बेगम हैं, जबकि घायल बच्चों में यासीन (5), मुश्ताक(5), नूर जहान (6), महीरा जान (6) और रफीक (6) हैं। यह सभी पत्थरनकी के निवासी हैं। पोस्टमार्टम के बाद मृतक महिलाओं के शवों को परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी होते ही मंत्री सुनील कुमार शर्मा और एसएसपी अबरार अहमद चौधरी भी नुकसान का जायजा लेने और घायलों का हाल जानने के लिए किश्तवाड़ से रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें