फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कुपवाड़ा में शारदा मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुले, गृहमंत्री ने किया वर्चुअली संबोधन, जानें क्या बोले

Wed, 22 Mar 2023 01:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के करीब स्थित टीटवाल में शारदा मंदिर का उद्घाटन किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने इसका वर्चुअली उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
कुपवाड़ा में शारदा मंदिर खुला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के करीब स्थित टीटवाल में शारदा मंदिर के द्वार आज से भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर वर्चुअली संबोधन किया। गृहमंत्री ने देश सहित प्रदेशवासियों को इसके लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज ही के दिन नववर्ष शुरू होता है और आज के दिन माता शारदा मंदिर का द्वार भक्तों के लिए खोल दिया गया है। वह आज घाटी नहीं पहुंच पाए हैं। लेकिन वह जब भविष्य में घाटी आएंगे तो यहां माता के दर्शन करने जरूर पहुंचेगे। 

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा-

 - पहले नवरात्र के दिन ही माता की मूर्ति को प्रतिष्ठित किया गया है।  

- यह कदम सिर्फ मंदिर का पुण:निर्माण नहीं, बल्कि शारदा सभ्यता की खोज की एक शुरुआत है।

- ऐसा मानना है कि व्यक्ति की चेतना को ब्राह्मंड की अनंत चेतना के साथ जोड़ने वाली ज्ञान का जमीन पर उतरने वाली शुरुआत होगी।

ये भी पढ़ें- सौहार्द:  श्रीनगर में 700 साल पुराने मंगलेश्वर भैरव मंदिर का मुस्लिम कारीगर कर रहे जीर्णोद्धार
विज्ञापन


- एक समय में भारतीय उपमहाद्वीप में शारदा पीठ ज्ञान का केंद्र माना जाता था।
 
- शास्त्रों और आध्यात्मिक ज्ञान की तलाश में पूरे देश से विद्वान यहां पहुंचते थे। 

- आदि शंकराचार्य स्वयं यहां आएं। मां की आराधना के लिए उन्होंने सतुतियां भी बनाईं। 

- शारदा लिपि का नाम मां के नाम के आधार पर रखा गया है।

- यह महाशक्ति पीठों में से एक है। हमारी कथाओं के अनुसार, सती का दाहिना हाथ यहां गिरा था। और सागर मंथन के बाद जो अमृत निकला, वो भी यहां लाया गया था। उस में से जो दो बूंद गिरी वो यहां मूर्ति के रूप में स्थापित हुई।

- आज समय सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए गर्व और संतोष का क्षण है।

- ऐसी मांग की गई है कि करतार कॉरिडोर की तरह शारदा पीठ को भी जल्दी से यात्रा के लिए खोल दिया जाए। भारत सरकार इस दिशा में प्रयास करेगी। इसमें कोई दो राय नहीं है। 
विज्ञापन


- अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जो शांति प्रस्थापित हुई है। उससे घाटी और जम्मू में फिर से एक बार अपनी पुरानी परंपराओं के लिए ले जाने का काम किया है।


ये भी पढ़ें- Navratri 2023: मां वैष्णो देवी भवन 42 ट्रक फल-फूलों से सजा, अटका आरती में अब 500 भक्त होंगे शामिल
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें