फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग में हिज्ब ने लगाए धमकी भरे पोस्टर, उपचुनाव से दूर रहने को कहा

Sun, 19 Jun 2016 10:28 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकवादी
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर का अनंतनाग जिला में 22 जून को होने वाले उप चुनाव को लेकर लोगों में दहशत फैलाने के लिए आतंकियों ने हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। जहां पहले एक ओर अलगाववादियों द्वारा चुनाव बहिष्कार करने की लोगों से अपील की थी वहीं अब आतंकी धमकी भरे पोस्टर लगाकर लोगों को चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन


जिले के कई इलाकों में इन पोस्टरों के पाए जाने से सनसनी फैली है। लोगों में कहीं न कहीं खौफ जरूर पैदा हुआ है। लोगों को साफ तौर पर धमकी दी गई है कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया से दूरी बनाए रखें, नहीं तो वह खुद जिम्मेदार होंगें।

यह धमकी आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के लैटर पैड पर लिखी गई है। जिस पर हिज्ब के कमांडर इब्न कासिम की मोहर लगी हुई है। पोस्टर में लिखा गया है कि हम लोगों से अपील करते हैं कि वह चुनाव प्रक्रिया में भाग न लें और साथ ही उनके इलाके में होने वाली किसी भी चुनावी रैली में भी शामिल न हों। 
विज्ञापन


इसके अलावा पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि हम उन लोगों को जो किसी भी प्रकार की राजनीतिक/चुनावी गतिविधि में शामिल होते हैं को इससे दूरी बनाए रखने की सलाह देते हैं, नहीं तो इसके वह खुद जिम्मेदार होंगे। 

वहीं पुलिस द्वारा इन धमकी भरे पोस्टरों को कब्जे में लेते हुए इसमें जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है कि ये सही में हिज्ब द्वारा छापे गए हैं या राजनीतिक बदले की भावना से लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें