फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हिज्ब आतंकियों के वीडियो फेसबुक पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के फोटो फेसबुक पर अपलोड किए जाने के बाद अब उनकी ट्रेनिंग के वीडियो अपलोड किए गए हैं। इसमें आतंकियों को सेना के ड्रेस में रायफल के साथ ट्रेनिंग लेते दिखाया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से फोटो हटाए जाने के लिए किए गए प्रयास के 15 दिनों बाद यह वीडियो अपलोड किया गया है।

वीडियो में दिखाया गया है कि 11 आतंकी यारीपोरा के बगीचे में घूम रहे हैं। यह स्थान दक्षिणी कश्मीर में शोपियां तथा कुलगाम के बीच है।

इसमें दिखाया गया है कि वे आपस में हंसी मजाक करते हुए हथियार लोड कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल तोड़ने तथा उन पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन

फोटो हटाए तो आ गई वीडियो

वीडियो में जम्मू कश्मीर पुलिस के पूर्व सिपाही नसीर को भी दिखाया गया है जो पिछले दिनों प्रदेश के मंत्री अल्ताफ बुखारी के घर से दो एके-47 रायफल लेकर फरार हो गया था।

इसके साथ ही त्राल के बुरहान वानी भी वीडियो में है जो हाल ही में हिज्ब के युवा चेहरे के रूप में उभरकर सामने आया है। बुरहान घाटी में पढ़े लिखे युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती कर रहा है जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है।

ज्ञात हो कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पिछले दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट से विस्तृत ब्योरा मांगा गया था जिससे फोटो अपलोड किए गए थे। बाद में इन फोटो को हटाया गया था।

आतंकियों की ओर से आईडी को छिपाया जाता है ताकि यह ट्रेस न हो सके कि कहां से फोटो अपलोड किए जा रहे हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें