हिजबुल आतंकी जुनैद फारूक के पकड़ने जाने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर रेंज सुलेमान चौधरी ने कहा कि कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र में अभी 19 स्थानीय आतंकवादी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र में स्थानीय आतंकी बढ़ने की वजह से आतंकवादियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस इलाके में अधिक संख्या में स्थानीय शामिल हो रहे हैं और यह संख्या 19 तक पहुंच गई है।
डीआईजी ने कहा कि सुरक्षाबल सतर्क हैं और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। डीआईजी बारामुला ने ये बातें जुनैद फारूक की गिरफ्तारी के बाद कही। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जवानों ने टापर क्षेत्र में एक नाका लगाया गया था। जहां से आतंकी जुनैद को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आतंकी के कब्जे से एक पिस्तौल(चीन निर्मित), 30 जिंदा कारतूस और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है।