श्रीनगर में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े लोगों के लिए हिज्ब ने पुराने शहर में धमकी भरे पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में कहा गया है कि 10 दिन के भीतर मस्जिदों में जाकर माफीनामे का एलान करें।
विज्ञापन
डिवीजनल कमांडर की ओर से जारी इस पोस्टर में लिखा है कि कोई भी शख्स जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव से जुड़ा है वह 10 दिन के भीतर मस्जिदों में अपने माफीनामे का ऐलान करे और कहे कि उसका निकाय चुनाव से कोई संबंध नहीं है।