फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अपनों को जिताने के लिए विधायक और पूर्व मंत्री भी मैदान में, चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत

Wed, 03 Oct 2018 09:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
चुनाव प्रचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निकाय चुनाव का प्रचार अंतिम चरण में है। उम्मीदवारों के साथ-साथ सियासी दलों ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। घर-घर प्रचार करना प्राथमिकता में है।
विज्ञापन


बुधवार को जम्मू नगर निगम के सभी वार्डों में प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया। भाजपा की तरफ से पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा, विधायक राजेश गुप्ता समेत अन्य नेता अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसी तरह कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री रमण भल्ला से लेकर कई पूर्व विधायक उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने में लगे हुए है। वार्डों को पोस्टर, बैनरों से भर दिया गया है और हर घर के गेट पर उम्मीदवारों के पोस्टर चिपके नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


पोस्टर चिपकाने के मामले में जोर जबरदस्ती भी हो रही है। एक उम्मीदवार के समर्थक पोस्टर लगा रहे तो दूसरे उसे उतारकर अपने उम्मीदवार के लगा दे रहे हैं। जम्मू नगर निगम में आठ अक्तूबर को मतदान होना है। छह अक्तूबर को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। इसे देखते हुए अगले दो दिनों में उम्मीदवार व सियासी दल जमकर प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें