आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद हिजबुल मुजाहिदीन ने नया कमांडर चुन लिया है। नए कमांडर महमूद गजनवी को बुरहान के जनाजे में भी देखा गया था। बुरहान वानी की मौत के चार दिन बाद मंगलवार को कमांडर काउंसिल बैठक के बाद हिजबुल के सुप्रीम कमांडर सलाहुद्दीन ने महमूद गजनवी को नया कमांडर बनाने की घोषणा की। सलाहुद्दीन ने कहा, बुरहान के त्याग को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
बुरहान के जनाजे का एक वीडियो वायरल होने के बाद नए कमांडर को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। इस वीडियो में महमूद गजनवी को कंधों पर उठाए लोग नारेबाजी करते दिख रहे हैं। इससे माना जा रहा था कि बुरहान की जगह महमूद गजनवी को दक्षिणी कश्मीर में खून खराबे की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
हालांकि, बुरहान हिजबुल से जुड़ा जरूर था, लेकिन उसने अपना ग्रुप बना रखा था। वह स्वयं ही अपने ग्रुप में युवाओं को शामिल करता था। कोरग्रुप में पांच सदस्य थे जिनमें से दो को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। अब केवल तीन सदस्य बचे हैं।