फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेता अनिल परिहार को हिजबुल के नए आतंकियों ने मारा, कोकरनाग से आए थे हमलावर

Sat, 03 Nov 2018 05:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिद्दीन - फोटो : SELF
विज्ञापन

किश्तवाड़ में भाजपा नेताओं पर हमला करने के पीछे हिजबुल मुजाहिदीन का हाथ होने का शक है। हालांकि अभी पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई, लेकिन पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि यह हमला आतंकियों ने ही किया है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इस हमले के पीछे हिजबुल मुजाहिदीन का हाथ है। हिजबुल ने इसके लिए स्थानीय आतंकियों को भर्ती किया है। इसमें पूर्व आतंकी, कालेज के छात्र या फिर किसी पूर्व आतंकी के रिश्तेदारों के होने का शक है। इन आतंकियों को ओवरग्राउंड वर्करों ने पिस्टल मुहैया करवाई है। पिस्टल के अनंतनाग जिले से आने तथा आतंकियों के किश्तवाड़ और कोकरनाग के सिंथन टाप इलाके से आने का शक है। दरअसल, सिंथन टाप अनंतनाग और किश्तवाड़ जिले को आपस में जोड़ता है। अनंतनाग आतंकियों का गढ़ रहा है। अनंतनाग में हिजबुल मुजाहिदीन का बड़ा नेटवर्क काम करता है। जिसमें युवा आतंकियों को भर्ती किया जाता है। 
 
नए भर्ती किए आतंकी करते हैं पिस्टल से हमला
सूत्रों का कहना है कि जब किसी नए स्थान पर पूरी प्लानिंग से हमला करना हो तो हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से नए आतंकी भर्ती किए जाते हैं। इन आतंकियों को हमला करने के लिए पिस्टल दी जाती है, ताकि हमला करने में दिक्कत न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें