घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाहुदीन के बेटे शाहिद यूसुफ की एनआईए द्वारा की गई गिरफ्तार को लेकर संगठन ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की गई है। उन्होंने आजादी पसंद नेताओं पर दबाव बनाने की इसे एक साजिश बताया है।
हिज्ब के प्रवक्ता सलीम हाशमी ने एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को बताया कि आजादी पसंद नेताओं के संकल्प को तोड़ने के लिए रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इन रणनीतियों का कश्मीर की आजाद की लड़ाई से जुड़े नेताओं की मानसिकता पर कोई असर नहीं होगा।
शाहिद यूसुफ निर्दोष है। उसे फंसाया गया है, जिसमें कोई सार और आधार नहीं है।गौरतलब है कि जारी बयान में उन्होंने यह भी कहा कि भारत कश्मीर में एक खोया युद्ध लड़ रहा है और एनआईए का उपयोग आजादी पसंद नेताओं के उत्पीड़न और अत्याचार करने के लिए कर रहा है। भारत की ओर से ये रणनीति केवल निराशा को दर्शाती है। आजादी की जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक इसे अंजाम तक नहीं पहुंचाया जाता।