फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सलाहुद्दीन के बेटे की गिरफ्तारी से बौखलाया हिजबुल, ऑडियो जारी कर दी धमकी

Wed, 25 Oct 2017 08:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
एनआईए द्वारा हिजबुल चीफ सलाहुद्दीन के बेटे शाहिद यूसुफ को गिरफ्तार करने पर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन बौखला गया है। हिज्ब के आपरेशनल कमांडर रियाज नैकू ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि आतंकियों के परिवारों को तंग किया गया तो पुलिस और नेताओं के परिवार भी आतंकियों से नहीं बचेंगे।
विज्ञापन


रियाज का धमकी भरा एक ऑडियो सोशल साइट पर जारी हुआ है। नैकू ने अपने ऑडियो में आतंकियों के परिवारों पर पुलिस और सेना द्वारा हमला करने का हवाला देकर यह चेतावनी जारी की है। कहा कि सेना और पुलिस आतंकियों के परिवारों को नुकसान न पहुंचाएं।

यह याद रखें कि यदि किसी आतंकी के परिवार को तंग किया गया तो वह भारतीय एजेंसियों के एजेंटों, कार्यकर्ताओं, पुलिस के परिवार भी सुरक्षित नहीं रहेंगे। अगर आप लोगों ने हमारे परिवार को प्रताड़ित किया तो एसपीओ से लेकर एसपी और छोटे से वर्कर से लेकर मुख्यमंत्री तक के परिवार, कोई भी हमसे नहीं बचेगा।
विज्ञापन


हम उन्हें भागने पर मजबूर कर देंगे। फिर आपको अपने परिवार पुलिस स्टेशन में रखने पड़ेंगे। नैकू ने भारतीय सेना और पुलिस पर आतंकियों के घरों को जलाने का आरोप लगाया है। कहा कि इससे उनकी आजादी की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

भारत ने हमें बंदूक उठाने पर मजबूर किया है। उनकी बंदूकें जिस मकसद के लिए उठी हैं, उसे पूरा किए बिना कंधों से नहीं उतरेंगी। हम आपके परिवारों को तंग नहीं कर रहे तो आप क्यों हमारे परिवारों को तंग कर रहे हैं। यदि भारतीय सेना का आपरेशन आल आउट सफल हुआ तो परिवारों को क्यों तंग किया जा रहा है। 
विज्ञापन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें