फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: आतंकियों ने 3 स्पेशल पुलिस आफिसर को बंधक बना कर पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 05 May 2017 09:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा तीन युवकों को प्रताड़ित करने का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहे युवक स्पेशल पुलिस आफिसर (एसपीओ) बताए जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ आतंकी तीन युवकों को बंधक बनाए हुए दिख रहे हैं। आतंकी पहले युवकों का सिर पानी से भरी बाल्टी में डूबते हैं उसके बाद उनकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

पिटाई के बाद तीनों युवकों के बाल काट दिए गए। बाल काटने के बाद आतंकियों ने युवाओं से कहा कि पुलिस में भर्ती हुए हो तो बाल तो कटवाने पड़ेंगे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि तीनों युवक कश्मीर पुलिस में एसपीओ के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

terrorist - फोटो : Demo Photo
वहीं पिटाई के बाद तीनों बंधकों ने आतंकियों से कहा कि अगर वे उन्हें रिहा कर दें तो वे पुलिस की नौकरी छोड़ देंगे। सूत्रों के मुताबिक वीडियो दक्षिणी कश्मीर के किसी इलाके में शूट किया गया है। मामला पुलिस कर्मियों से जुड़ा होने के नाते सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं, हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कोई बयान पुलिस की ओर से सामने नहीं आया है। 

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में 22 सोशल नेटवर्किंग साइटें बैन है। इसके बावजूद आतंकियों द्वारा तीन वीडियो वायरल किए जा चुके हैं। इससे पहले वायरल वीडियो में आतंकी सरगना युवाओं को हथियारों की ट्रेनिंग देता नजर आ रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें