उत्तरी कश्मीर के बारामुला क्षेत्र में सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आतंकी की पहचान गुलाम अहमद सोफी उर्फ जानी बाबा (पुत्र मोहम्मद सुभान सोफी) के तौर पर हुई है, जो बारामुला के जुहामा इलाके का रहने वाला है।
पुलिस ने आतंकी के कब्जे से दो जिंदा ग्रेनेड और एक सैटेलाइट फोन बरामद किया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार आतंकी स्थानीय युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने के लिए बहकाता था।
उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। शुरूआती पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बारामुला में संगठन को फिर से सक्रिय करने में जुटा हुआ था। पुलिस को उससे कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं।