हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज नायकू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह अगवा किए गए दो युवाओं से पूछताछ कर रहा है। वीडियो में जहूर अहमद डार निवासी सफानगरी शोपियां यह कहते हुए दिख रहा है कि वह चरस का नशा करता है।
वह एक अन्य साथी नदीम के साथ शाम को इलाके में घूम रहा था तभी उन्होंने कुछ आतंकियों का देखा। वह पुलिस का मुखबिर होने से इनकार कर रहा है। वीडियो में दूसरा युवक अपना नाम नदीम बता रहा है। उसने वीडियो में कहा है कि वह जहूर को छोड़ घर पहुंचा तो उसने सेना वाले को मिस कॉल किया था। सूचना के बाद मुठभेड़ में इदरीस और उसका साथी मारा गया था।
इसके बाद रियाज नायकू का ऑडियो है। ऑडियो के अनुसार नदीम ने उनके जिन दो साथियों के बारे में मुखबिरी की वह किसी के बेटे थे। जो भी इस प्रकार का कार्य करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। अब सिर्फ मारे जाने का वीडियो वायरल होगा।
पंचायत चुनाव में भाग लेने वालों को धमकी देते हुए कहता है कि वह क्यों नहीं अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। यदि उन्हें मारा गया तो कहा जाएगा कि वह भी तो किसी के बेटे थे। आतंकी कमांडर रियाज नायकू ने यही बात ट्विटर पर भी लिखी है।
लिखा कि जो भी हमें रोकने या हमारे मिशन में बाधा डालेगा उसको हम जान से मार देंगे। अब हम मुखबिरों को कोई वार्निंग नहीं देंगे। अब हमारे कमांडरों को धोखा देने वालों को सीधे मारने के आदेश मिले हैं।
ज्ञात हो कि नदीम की वीरवार को अगुवा करने के बाद आतंकियों ने हत्या कर दी थी।