परगवाल। सीमावर्ती परगवाल के जमना वेला गांव में एक मासूम की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान विक्रांत सिंह (02) पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी जमना बेला के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार बस प्रतिदिन की तरह बच्चों को अखनूर से लेकर आ रही थी। इस दौरान जमना बेला में बच्चों को उतार कर जाने लगी तभी घर के आंगन में खेल रहा विक्रांत अचानक दौड़ता हुआ बस के सामने आ गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीएचसी परगवाल में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।