हुर्रियत नेताओं के खिलाफ हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर जाकिर मूसा के बयान के बाद आतंकी संगठन में दरार पड गई है। आतंकी संगठन ने एक आडियो जारी कर कहा है कि मूसा का हुर्रियत नेताओं के सिर काटने वाला बयान उसका निजी है। इससे संगठन इत्तफाक नहीं रखता।
इसके विपरीत हिज्ब कमांडर मूसा ने शनिवार को एक और नया आडियो जारी कर कहा कि वह अपने बयान पर कायम है।
मूसा ने कहा कि अगर उसका संगठन उसके बयान से इत्तफाक नहीं रखता और उसके बयान के साथ नहीं है तो उसका भी हिजबुल से कोई लेना-देना नहीं है। उसने कहा कि मेरा खून इस्लाम के लिए बहेगा न कि किसी धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के लिए।