घाटी के पुराने शहर में वीरवार को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के धमकी भरे पोस्टर दिखे। इन पोस्टरों में हिज्ब द्वारा अनैतिक गतिविधियों में शामिल लोगों को सुधरने की चेतावनी दी गई है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पोस्टर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस बात की जांच की जा रही है कि पोस्टर हिज्ब ने लगाए थे या फिर ये किसी की शरारत थी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टर खंयार थाना इलाके के नाइड्कडल इलाके में स्थित नूरुल खुदा नाम की मस्जिद के गेट पर लगे थे।