घाटी में पुलिस भर्ती में युवाओं की दिलचस्पी से बौखलाए हिजबुल आतंकी संगठन ने धमकी भरा तीसरा वीडियो जारी किया है।
वीडियो में दिख रहे आतंकी पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में तैनात मुलाजिमों को नौकरी से तौबा करने की धमकी दे रहे हैं।
आतंकियों ने धमकाते हुए कहा है कि जो लोग कश्मीरी अवाम के खिलाफ जाकर भारत सरकार से हाथ मिला बैठे हैं उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मुलाजिमों के परिजनों से वह साफ कहना चाहते हैं कि या तो वे मुलाजिमों को नौकरी छोड़ने के लिए तैयार करें या फिर परिमणाम भुगतने को तैयार रहें।
आतंकी ने सीएम महबूबा को भी दी सलाह
आतंकी
- फोटो : Demo Pic.
आठ मिनट के वीडियो में आतंकियों ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को सुझाव दिया है कि वे दिल्ली में बैठे आकाओं के इशारे पर झूठे आंसू बहाकर कश्मीरी अवाम को गुमराह करने से बचें।
अवाम को भी चाहिए कि वह सरकार और प्रशासन के साथ काम कर रहे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करें। इसके साथ ही वीडियो में कहा गया कि जो पुलिसकर्मी कश्मीरी लोगों को सरकार के इशारे पर गिरफ्तार कर रहे हैं वे यह न भूलें की उनका परिवार कश्मीर में ही रहता है।
इसके साथ ही वीडियो में कश्मीर के युवाओं को पुलिस, सेना या अन्य किसी भी सरकारी भर्ती में शामिल नहीं होने की सलाह दी है। वीडियो में हथियारों समेत पांच आतंकी दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक अन्य आतंकी वीडियो बना रहा है।
बुरहान की मौत के बाद से बौखलाया हिजबुल
आतंकी
- फोटो : Demo Pic.
ये वीडियो नया है या पुराना इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि घाटी में इस बार युवा पुलिस भर्ती में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। युवाओं के इस कदम से हिजबुल बौखलाया हुआ है और लगातार वीडियो जारी कर युवाओं को धमकी दे रहा है। इससे पहले भी सरकारी कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के लिए दो वीडियो जारी हो चुके हैं।