फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 12वीं में हिताक्षी ने मारी बाजी, बनी जिला की टॉपर<bha>;</bha> प्रनवी रही सेकेंड टॉपर

विज्ञापन
पौनी में बारहवीं की टॉपर हिताक्षी को मिठाई खिलाते परिजन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। तहसील मुख्यालय के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हिताक्षी शर्मा ने 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जिला की टॉपर व प्रनवी शर्मा ने सेकेंड टॉपर बन क्षेत्र का नाम रोशन किया। हिताक्षी ने कुल 472 अंक लिए हैं। उसकी कामयाबी के बाद घर पर परिजन में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोग मिठाइयां लेकर बधाई देने पहुंचने लगे। माता-पिता व दादा-दादी के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। हिताक्षी ने बताया कि वह सामान्य तरीके से पढ़ाई करती थी। सिविल सर्विस में जाकर लोगों की सेवा करने का लक्ष्य है। हिताक्षी कहती है अगर माता-पिता हमारे लिए दिन- रात मेहनत करते हैं तो हमें भी इसके बदले उनके चेहरों पर खुशी लाने चाहिए। वहीं 470 अंक लेने वाली प्रनवी शर्मा आईएएस अधिकारी बनकर समाज कल्याण में अपना योगदान देना चाहती है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों व स्कूल के शिक्षकों को देती है। कहती है कि मेहनत करे चलो, सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें