कश्मीर में हिंसा के लिए पाकिस्तान और आतंकी संगठनों से फंडिंग होने के मामले की जांच कर रही एनआईए को भी कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। जानकारी के अनुसार टेरर फंडिंग की जांच कर रही एनआईए को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
बताते हैं कि बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हुर्रियत की ओर से जारी हड़ताल वाले कैलेंडर जांच एजेंसी को मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस की ओर से तैयार की गई आतंकियों की हिट लिस्ट भी छापेमारी के दौरान बरामद की गई है।
सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों श्रीनगर में अलगाववादी नेताओं के घर छापेमारी के दौरान पुलिस की ओर से तैयार 158 आतंकियों की सूची मिली। इससे माना जा रहा है कि उनकी आतंकियों से सांठगांठ रही है। साथ ही पुलिस और अलगाववादियों के गठजोड़ की भी जांच की जा रही है।