फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: थार में आए हिस्ट्रीशीटर मुन्ना ने SI के सिर में मारे टोके, साथियों के साथ किया हमला, पिस्तौल दिखा दी धमकी

Mon, 15 Dec 2025 10:55 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के बख्शी नगर इलाके में हिस्ट्रीशीटर मुन्ना डी समेत चार बदमाशों ने थार में आकर एसआई नितिन खजूरिया पर टोके से जानलेवा हमला किया और पिस्तौल दिखाकर धमकी दी। घायल एसआई को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जीएमसी में भर्ती घायल एसआई नितिन खजूरिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बख्शी नगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाशों ने एसआई नितिन खजूरिया पर जानलेवा हमला कर दिया। थार में आए हमलावरों ने पीड़ित को रास्ते में घेरकर सिर पर टोके से वार किए और फरार हो गए।

विज्ञापन


बख्शी नगर थाने तैनात जांच अधिकारी एसआई नितिन खजूरिया के सिर में चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है। हमलावरों में शामिल मुन्ना डी हिस्ट्रीशीटर है। घटना का कारण पुलिस ने अभी कुछ नहीं बताया है लेकिन घटनास्थल और अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच आपसी रंजिश की चर्चा थी।

जानकारी के अनुसार एसआई नितिन खजूरिया थाने के काम से गुढ़ा बख्शी नगर पहुंचे थे। इसी दौरान वह कुछ परिचितों से बातचीत के लिए रुके थे। तभी थार गाड़ी में आए चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और हमला कर दिया। आरोपियों ने टोके से वार किया और हाथापाई भी की। इस दौरान पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन


हमले में घायल एसआई नितिन खजूरिया ने बताया कि वह हमलावरों को पहचानते हैं। अगर मौके पर दो लोग बीच-बचाव के लिए नहीं आते तो आरोपी उन्हें जान से मार सकते थे। हमले के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जीएमसी जम्मू पहुंचाया, जहां पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। आरोपी ऋषभ, मुन्ना डी और दो अन्य अज्ञात है। घटना के बाद बख्शी नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

तेजधार हथियारों से हमला कर युवक को किया घायल
वार्ड-4 में मनोज कुमारपर रविवार शाम कोटली गला वाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने हथियारों से हमला कर दिया। घायल ने पुलिस को बयान दिए कि वह शाम को स्कूल के पास दोस्तों के साथ गया था। आशु व नंदी ने अचानक उस पर हथियारों से हमला कर दिया। 2021 में भी इन्हीं लोगों ने उस पर हमला किया था।

घायल को उप जिला अस्पताल में पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। आरएस पुरा थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार और एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें