फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रहालय में शिफ्ट होगा 1947 के बाद का डुग्गर प्रदेश का इतिहास, पुरातत्व विभाग कराएगा निर्माण

Thu, 05 Dec 2019 01:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डुग्गर प्रदेश का इतिहास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डुग्गर प्रदेश के इतिहास को सहेजने के लिए अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय शहर के बनतालाब स्थित राजेंद्र विहार में नया संग्रहालय बनाने जा रहा है। इसे चार कनाल भूमि पर बनाया जाएगा। संग्रहालय में 1947 के बाद का जम्मू-कश्मीर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड रखा जाएगा।

विज्ञापन


संग्रहालय के लिए भूमि जम्मू विकास प्राधिकरण से 80 लाख रुपये में खरीदी गई है। संग्रहालय बनाने के लिए केंद्र सरकार भी आर्थिक मदद देगी। संग्रहालय का काम अगले साल तक 30 लाख रुपये की लागत से शुरू होगा।

प्रदेश में संग्रहालय की कमी होने के कारण डोगरा शासन काल के समय के ऐतिहासिक दस्तावेज कला केंद्र में रखे हुए हैं। बनतालाब स्थित राजेंद्र विहार में नए संग्रहालय का निर्माण होने के बाद यह दस्तावेज इसमें शिफ्ट किए जाएंगे। नए संग्रहालय की रुपरेखा तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण विभाग ने नए संग्रहालय के निर्माण का फैसला किया

विभाग द्वारा गत अक्तूबर को प्रोजेक्ट की प्रजेंटेशन केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सचिव के सामने रखी जानी थी, लेकिन सचिव के श्रीनगर से वापस लौट जाने के कारण ऐसा नहीं हो सका। विभाग के पास 1985 के बाद की ऐतिहासिक फाइलों को सहेजने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं है। इस कारण विभाग ने नए संग्रहालय के निर्माण का फैसला किया है।

शहर के बनतालाब स्थित राजेंद्र विहार में नए संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए चार कनाल जमीन खरीदी गई है। नए संग्रहालय का निर्माण हो जाने पर 1947 के बाद का ऐतिहासिक रिकॉर्ड इसमें शिफ्ट कर दिया जाएगा। मार्च तक जमीन के चारों तरफ दीवार के निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। -मुनीर-उल-इस्लाम, निदेशक, अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें