जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के कारी इलाके में निर्माणाधीन रेलवे सुरंग में चट्टानों के मलबे की चपेट में आने से रेलवे निर्माण कंपनी के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त हिमाचल प्रदेश के डांडा अंज गांव निवासी प्रकाश चंद के रूप में हुई है।
एक अधिकारी ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब वह सोमवार को अपनी ड्यूटी पर काम करने के लिए आया हुआ था। मलबे की चपेट में आने के बाद उसे तुरंत उप जिला अस्पताल बनिहाल ले जाया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।