फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जय-जय शिव शंकर भक्तों को कांटा लगे न कंकर,अमरनाथ यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम; हाईवे का हो रहा कायाकल्प

Sun, 07 Jun 2026 08:06 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने से पहले श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर एनएचएआई और अन्य एजेंसियों द्वारा मरम्मत, पेंटिंग और सौंदर्यीकरण का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के तयारियों जुटा प्रशासन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर ने श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर सुधार और सौंदर्य बढ़ाने का काम तेज कर दिया है। इसका उद्देश्य तीर्थयात्रियों के सफर को आसान और सुरक्षित बनाना है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि हाईवे पर कई जगहों पर पेंटिंग और रखरखाव का काम किया जा रहा है। इसमें रोड डिवाइडर, क्रैश बैरियर, कर्बस्टोन और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं, ताकि सड़क साफ दिखे और सुरक्षा बेहतर हो। यह प्रयास अलग-अलग एजेंसियों की तैयारियों का हिस्सा है, क्योंकि हर साल इस यात्रा में देश भर से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। यात्रा के काफिले के आगमन से पहले तय समय में काम पूरा करने के लिए हाईवे के कई हिस्सों पर मजदूरों को तैनात किया गया है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मकसद केवल हाईवे की सूरत बदलना नहीं है, बल्कि तीर्थयात्रियों और अन्य राहगीरों के लिए यात्रा को सुरक्षित बनाना भी है। श्रीनगर-जम्मू हाईवे, अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल और नुनवान के दो मुख्य बेस कैंप तक पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों के लिए मुख्य सड़क संपर्क है। सड़क को सुंदर बनाने के अलावा विभिन्न विभाग इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार, ट्रैफिक मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक्स तैयारियों में लगे हैं, ताकि यात्रा आसानी से पूरी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें