फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अचानक हाईवे को कर दिया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा जिला पुलिस ने वीरवार की शाम को अचानक जम्मू-पठानकोट हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी और नाके लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस की अचानक सक्रियता से स्थानीय लोग घबड़ा गए। आशंका जताई जाने लगी कि शहर में कोई आतंकी घुस आया है। कुछ देर के बाद लोगों ने तब राहत की सांस ली, जब हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सांबा पुलिस को कठुआ से सूचना मिली की गुज्जर समुदाय के कुछ लोग कठुआ में किसी वारदात को अंजाम देकर सांबा की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने बिना समय गंवाए तत्काल हाईवे की ओर कूच किया।
हाईवे पर यातायात को दोतरफा बंद करवा दिया। पुलिस जवानों ने हाईवे पर नाके लगा दिए। लोग पुलिस की अचानक सख्ती से सकते में आ गए। चिंता इसलिए और बढ़ गई थी कि कस्बे की बिजली आपूर्ति को भी बंद कर दिया गया था। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस ने हाईवे को आवाजाही के लिए खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें