फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्थर गिरने से बंद रहा हाईवे, अमरनाथ यात्री फंसे

Sun, 14 Jul 2019 07:39 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में रामबन के डिगडोल में पहाड़ से पत्थर गिरने पर करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। राजमार्ग के बंद होने पर अमरनाथ यात्रा कर वापस लौट रहे अमरनाथ यात्रियों के वाहन फंस गए। उधमपुर में पहले ही वाहनों को रोक कर रख दिया गया था। एक घंटे बाद राजमार्ग को खोल कर वाहनों को जम्मू की तरफ रवाना कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जब बाबा बर्फानी के दर्शन कर वापस लौट रहे अमरनाथ यात्रियों के वाहन जम्मू की तरफ लौट रहे थे कि रामबन के डिगडोल में अचानक ही पहाड़ से पत्थर गिरना शुरू हो गए और कुछ ही मिनटों में राजमार्ग बंद हो गया। 

राजमार्ग के बंद होते ही अमरनाथ यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो तुरंत फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी को राजमार्ग को खोलने के लिए पहुंचा दिया गया। उधमपुर में पहले से ही वाहनों के घाटी जाने की तरफ रोक लगा दी गई थी, इसलिए राजमार्ग के दूसरे तरफ ज्यादा वाहन नहीं थे। एक तरफ ही वाहनों की लंबी कतार लगी रही। 
विज्ञापन


उधमपुर में रोके गए वाहनों के चालकों व यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। राजमार्ग के खुलने पर अमरनाथ यात्रियों के वाहन जम्मू की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें